बदलाव के नायक | Badlav ke Nayak: सावजी धनजी ढोलकिया | 10 May, 2022

Sansad TV

सावजी धनजी ढोलकिया आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है क्‍योंकि वह हर साल अपने कर्मचारियों को दिल खोलकर तोहफे देने का रिकॉर्ड बनाते हैं। गुजरात की सूरत स्थित इनकी कम्पनी में ५५०० से अधिक कर्मचारी काम करते है और ७७ देशों में इनका हीरे का व्यापार फैला हुआ है लेकिन एक प्रसिद्द उद्योगपति के साथ ही इनको सामाजिक कार्यो के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है खासकर पानी और पर्यावरण और ग्रीन एनर्जी को लेकर इनकी पहल सराहनीय है अपनी मां के सपनों को पूरा करने के लिए वह अपने गांव को पानी की किल्लत से हमेशा के लिए बाहर निकालने में जुटे हैं।
इनका अपने पैतृक गांव के प्रति भी उनका लगाव और समर्पण किसी प्रेरणा से कम नहीं है। गुजरात के अपने पैतृक गांव दुधाला जो कभी सूखे का दंश झेलने के लिए मजबूर था आज सावजी ने अपने समर्पण और त्याग के जरिए एक खुशहाल गांव में तब्दील कर दिया है। जहां कभी लोग पानी के लिए तरसते थे, आज उस गांव में ५० से अधिक तालाब हैं।

Producer: Siddharth Jha
Video Editor: Shahid
#guzzarkanyamahavidhyalay #Saavjidholakiya # Badlavkenayak

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes