Mudda Aapka: मंथन विकसित भारत के लिए | CPA India Region Zone-II (North Zone) Conference

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, चुनौतियों और विधायी संस्थाओं की भूमिका की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधान सभा में द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सीपीए भारत क्षेत्र जोन दो सम्मेलन शुरू हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में  विकसित भारत 2047 के लक्ष्य और विधायी संस्थाओं की भूमिका पर मंथन होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य और विधायिका की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में हमारी विधायिकाओं की भूमिका सबसे अहम है। हमारी विधायिकाए ही वे केंद्र हैं जहां नागरिकों की आकांक्षाओं को मूर्त रूप मिलता है, नागरिकों  के हित के लिए कानून बनाए जाते हैं। असल में द्वितीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि भविष्य की चुनौतियों से निपटने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और विधि निर्माताओं की भूमिका विषय पर विचार विमर्श करेंगे। इसलिए मुद्दा आपका में आज हम बात विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, चुनौतियों और विधायी संस्थाओं की भूमिका की करेंगे।

 

Anchor:-  Manoj Verma

Producer:- Sagheer Ahmad

Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Guests:- 1.      Ajay Setia, Senior Journalist

अजय सेतिया, वरिष्ठ पत्रकार

  1. Gian Chand Gupta, Former Speaker, Haryana Vidhan Sabha

ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes

10
1 2 3 10