Sansad Tv
आज हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। जबकि तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पश्चिम बंगाल में अति संवेदनशील बूथ सीआरपीएफ के हवाले कर दिए गए है। पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में से 7 जिलों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले 48 घंटे के लिए ड्राई डे लागू किया गया है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को हिंसा.मुक्त, धमकी.मुक्त और लालच मुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया है। राजनीति और चुनाव की बात जाए तो पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में मुकाबला कडा है। इस चुनाव में कौन कौन से प्रमुख मुद्दे हैं और चुनाव आयोग ने क्या तैयारी की है। मुददा आपका में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान की करेंगे।
Guest: – 1. Sarjana Sharma, Senior Journalist
Producer:- Surender Sharma
Anchor- Manoj Verma
Guest Team- Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal, Deepti Vashishtha
PCR TEAM- Sanjeev Gupta , Durgesh , Sunil Sharma, Rajesh Barnwal, Rishi Chauhan
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV