Mudda Aapka: GOVT BLOCKS 5 OTT PLATFORMS FOR STREAMING OBSCENE CONTENT | 26 Feb, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे ओटीटी प्लेटफार्म और अश्लीलता की करेंगे  और इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के सख्त रवैये की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित वाले पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्यवाही आईटी नियम 2021 और आईटी एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है। बीते कुछ समय में केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्म और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए अश्लील सामग्री को प्रसारित करने वाले ओटीटी प्लेटफार्म पर कार्यवाही करते हुए साफ संदेश दिया है कि अश्लील कंटेंट या ऐसा कंटेंट जो समाज पर गलत प्रभाव डाले उसे रोका जाना जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। दूसरी ओर इंटरनेट, स्मार्टफोन, ओटीटी प्लेटफॉर्म के दौर में वीडियो, फिल्मों, तस्वीरों का बाजार बेहिसाब बढ़ा है और इसी के साथ अश्लील सामग्री प्रसारित करने का मुद्दा भी उभर कर सामने आया हैं। संसद में भी इस मुद्दे पर गंभीर चिंता प्रकट की जा चुकी है। सरकार ने संसद में कहा भी है कि आईटी एक्ट के तहत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री का वितरण पूरी तरह से अवैध है। लेकिन इसके बावजूद ओटीटी प्लेटफार्म और अश्लीलता के मामले सामने आ रहे हैं। यह मुद्दा जनहित याचिका के माध्यम से 2025 में ही सुप्रीम कोर्ट में भी उठ चुका है। इस याचिका के माध्यम से कोर्ट में कहा गया था कि आनलाइन प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री की भरमार के कारण महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है और युवा दिमागों के मानसिक विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लिहाजा मुद्दा आपका में आज हम बात ओटीटी प्लेटफार्म और अश्लीलता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की करेंगे।

 

Anchor:-  Manoj Verma

Producer:- Sagheer Ahmad

Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Guests:- 1.      Vishnu Sharma, Author and Film Critics

विष्णु शर्मा, लेखक एवं फिल्म समीक्षक

 

  1. Amit Dubey, Cyber Technology Expert

अमित दुबे, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes