Sansad Tv
आज भारत में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण अब सिर्फ़ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि यह एक सामाजिक चेतना, नीति-निर्माण और जनभागीदारी का विषय बन चुका है। अगर हम आंकड़ों पर नज़र डालें, तो 2013 में जहां भारत में पाँच हज़ार से भी कम organ transplants होते थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर लगभग 18,900 तक पहुँच गई, और 2025 में स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह आंकड़ा 20,000 के करीब पहुँच चुका है। आज भारत दुनिया में organ transplant के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। करीब 18 प्रतिशत transplant अब deceased donors के माध्यम से हो रहे हैं, और 4 लाख 80 हजार से ज़्यादा लोग National Organ and Tissue Transplant Organisation की registry में organ donation के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री ने मन की बात में केरल की एक 10 महीने की बच्ची की organ donation story का ज़िक्र करते हुए कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। वहीं हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत ने multi-organ transplants और complex surgeries में एक बड़ा milestone हासिल किया है। लेकिन इन उपलब्धियों के साथ कुछ बड़े सवाल भी हैं। क्यों भारत में अंगदान का 85 प्रतिशत योगदान सिर्फ़ पाँच राज्यों… तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र से आता है? क्यों देश का एक बड़ा हिस्सा अब भी organ donation को लेकर हिचकिचाहट में है?
Guests:
Anchor: Preeti Singh
Producer: Surender Sharma
Guest Coordination: Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal, Deepti Vashishtha
PCR Team: Hem Joshi ,Syed Farhat Ali , Sunil Sharma, Mahavir Singh , Shweta Aswal, Sandesh Jain.
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV