Sansad Tv
इतिहास की किताबों में हमसे सवाल पूछा जाता रहा है कि भारत का बिस्मार्क कौन था ?
इस सवाल का जवाब देने के लिए हम आगे बढ़ने से पहले ये जान लेते हैं कि बिस्माॅर्क कौन था। जवाब है, जर्मनी का वो नेता जिसने बिखरे हुए जर्मनी को एक कर दिया था। आज के जर्मनी में 16 राज्य हैं, इस देश का एकीकरण बिस्माॅर्क ने कर उसे आधुनिक जर्मनी का रूप दिया। इसके उलट आप देखिए भारत कितना बड़ा था। आज जर्मनी की आबादी साढ़े आठ करोड़ से भी कम है, जबकि भारत की आबादी 140 करोड़ के पार जाने को है, भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश। अब आप सोचना शुरू कीजिए सरदार पटेल ने जिस भारत का एकीकरण किया, वो कितना बड़ा था। जब वो इस महान राष्ट्र के एकीकरण का काम कर रहे थे, उस वक्त का भारत 562 राज्यों में बिखरा हुआ था, जिनके अपने अपने राजा थे, और अपने अपेन कानून। क्योंकि हमने जिस हिस्से को अंग्रेजों से मुक्त किया था, वो तो भारत का महज 40 फीसदी था, जिस पर अंग्रेज सीधे शासन कर रहे थे। और फिर जब वो भारत को छोड़कर गए तब वो उन 562 राजाओं को उकसा कर चले गए, जो भारत का हिस्सा बन सकते थे। वो उन्हें कई विकल्प देकर चले गए, और ये विकल्प भी कि अगर वो चाहें बिट्रिश क्राउन का हिस्सा भी बना रह सकते हैं, या खुद को एक देश घोषित कर सकते हैं, ऐसे में भारत का ये लौह पुरुष बिना विचलित हुए भारत यात्रा पर निकला। और पूरे देश को एक कर दिया, और बन गया भारत का सरदार।
Guests:
1- Prof (Dr.) Himanshu Kumar,Chaturvedi, Director,( IIAS) Shimla
2- Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor, (HNBGU)
Anchor: Ramveer Shresth
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
PCR Team: Sanjeev Gupta, Rakesh Nayak, Kanwaljeet Singh, Saroj Kumar, Rajesh Barnwal, Kulbir Sandhu
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV