Sansad Tv
आज हम बात करेंगे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की। हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 अगस्त 2021 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 14 अगस्त को प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। 14 अगस्त 1947 की आधी रात भारत की आजादी के साथ देश का भी विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। पाकिस्तान मुस्लिम देश बना और इस विभाजन के चलते लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़के। देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं। इस 14 अगस्त 1947 की तारीख ने कई खूनी मंजर देखे। भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया। मजहब के आधार पर न चाहते हुए भी लाखों लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए। दंगे भड़के कत्लेआम हुआ। जो लोग बच गए उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। विभाजन के चलते लाख लोगों की जाने गई। भारत.पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई। यह केवल किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है। उन कारणों को समझने और जानने का दिन है जिसके चलते भारत की धरती का विभाजन हुआ।
Guests:
1- Krishna Nand Sagar, Author & Historian
कृष्णानंद सागर, लेखक एवं इतिहासकार
2- P. L. Mehta, Businessman, Sufferer of the catastrophe of division
पी.एल. मेहता, व्यवसायी और विभाजन की त्रासदी से पीड़ित
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV