Sansad Tv
तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले साइप्रस पहुंचे। 2 दशक से ज्यादा समय के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा अपने आप में खास रही। दोनों देशों के संबंधों को 6 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। साइप्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार में भारत को स्थायी सदस्यता देने के प्रस्ताव का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। एफडीआई के मामले में साइप्रस भारत के शीर्ष 10 निवेशकों में शामिल है। दिसंबर 2022 में रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसे अब 2025 तक के लिए विस्तारित किया गया है। साइप्रस में 11,000 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं, जो आईटी, शिपिंग, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। क्या कुछ खास रहा प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा में? यूरोपीय यूनियन से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में भारत के लिए क्यों अहम है साइप्रस? रणनीतिक लिहाज से क्यों महत्वपूर्ण रही ये यात्रा? किन मुद्दों पर बनी सहमति? साइप्रस को क्यों कहा जाता है यूरोप का प्रवेश-द्वार? भारत-साइप्रस के बीच बिजनेस पार्टनरशिप से क्या कुछ हासिल हुआ? देखिए हमारे विशेष कार्यक्रम के जरिए।
Producer: Pardeep Kumar, Syed Qumber Abbas, Atul Pandey
Production: Vivek Jha, Manhar Choudhary
Video Editor: Rama Shankar, Syed Fahad
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV