भारत की संस्कृति और प्रकृति का रिश्ता बहुत गहरा है। भारत जहां नदियों को मां कहा गया, वृक्षों को देवताओं के रूप में पूजा गया और पर्वतों को आराध्य माना गया। ऋषियों-मुनियों ने सदियों पूर्व ही प्रकृति रक्षति रक्षित का सिद्धांत प्रतिपादित कर दिया था, जिसका मतलब है, अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो वह हमारी रक्षा करेगी। यह विश्वास सदियों से हमारी जीवनशैली का हिस्सा रहा है। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस प्राचीन ज्ञान को मजबूत और व्यावहारिक कार्रवाई में बदल दिया गया है। भारत वैश्विक जलवायु प्रयासों में अनुयायी से आगे बढ़कर एक नेता बन गया है। सरकार के प्रयासों से पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। अधिक जनसंख्या, जल साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण तक ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं। इस दिशा में क्या कुछ हुआ और क्या है आगे की राह देखिए हमारे इस विशेष कार्यक्रम के जरिए।
Producer – Pardeep Kumar, Syed Qumber Abbas, Atul Pandey
Production–Vivek Jha, Manhar Choudhary
Video Editor- Rama Shankar, Chandan Gupta
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV