Sansad Tv
आज हम बात करेंगे पांच राज्यों में निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं क्योंकि मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। उपचुनाव वाले राज्यों में भी राजनीतिक दलों ने प्रचार और मतदाताओं से संपर्क के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग विभिन्न एजेंसियों के साथ निगरानी कर रहा है। कार्रवाई कर रहा है और इसी का परिणाम है कि अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का सामना और नकदी जब्त की गई है। इसमें अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातु सोना चांदी आदि और मुफ्त बांटी जाने वाली उपहार वस्तुएं शामिल हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि यह कार्रवाई चुनावों में किसी भी तरह के लालच को रोकने और साफ सुथरे चुनाव कराने के लिए की जा रही है। इस बीच हाल ही में पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदाता सूची से नाम कटने पर नाराज भीड़ ने सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे तक बंधक बनाए रखा। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर राज्य सरकार और पुलिस के रवैये की कड़ी आलोचना की है। कोर्ट ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए चुनाव आयोग को सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल बुलाने की अनुमति दी। जाहिर तौर पर पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था का मुद्दा गंभीर मुद्दा है। इसलिए मुद्दा आपका में पांच राज्यों निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की कार्रवाई की बात करेंगे।
Guests:- 1- D.K. Dubey, Advocate, Supreme Court
डी.के. दुबे, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय
2- Akshay Rout, Former DG, Election Commission of India
अक्षय राउत, पूर्व महानिदेशक, भारत निर्वाचन आयोग
3- Ras Bihari, Senior Journalist
रास बिहारी, वरिष्ठ पत्रकार
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV