Loktantra Roundup | Episode - 16 | 07 January, 2022

इस बार के लोकतंत्र Roundup में देखिए लोकतंत्र से जुड़ी कुछ खास खबरें।

जिनमें….उपराष्ट्रपति की लक्षद्वीप की पहली शासकीय यात्रा, दो कॉलेजों का उद्घाटन, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित स्वदेशी विमान वाहक पोत ‘विक्रांत’ का दौरा किया।भारतीय नौसेना ने पोत और क्षमताओं के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उपराष्ट्रपति ने पोत के ‘हैंगर डेक’ और ‘फ्लाइट डेक’ का भी दौरा किया।

केरल के एर्नाकुलम में आज आईसीएआई भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि दैनिक जीवन में लेखा और वित्त जैसे विषयों में कार्य करने के दौरान कई जटिल नियमों और विनियमों से निपटना पड़ता है।कोट्टयम में मन्‍नानम में संत चावरा की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि महामारी के खत्‍म होने पर सरकारी और निजी क्षेत्र के स्‍कूलों के विद्यार्थियों के लिए कम से कम दो से तीन सप्‍ताह की सामुदायिक सेवा को अनिवार्य बनाना चाहिए।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में युथ हॉस्टल का उद्घाटन किया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग किशोर के लिए वैक्सीनेशन का शुभारंभ लोक सभा अध्यक्ष ने किया……

Producer: अर्चना मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह

Anchor: पराक्रम सिंह शेखावत, शालिनी खंडेलवाल

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes

10
1 2 3 10