Loktantra Roundup | Episode - 10 | 01.12.2021

इस बार के लोकतंत्र Roundup में देखिए लोकतंत्र से जुड़ी कुछ खास खबरें।जिनमें …..

26 नवंबर को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में 7वां संविधान दिवस मनाया गया.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ने समारोह को संबोधित किया।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय विधि छात्र सम्मेलन को संबोधित किया।

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने वर्चुअल माध्यम से 13वां एएसईएम शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने दो दिवसीय एशिया-यूरोप शिखर सम्मेलन का रिट्रीट सत्र को संबोधित किया.सम्मेलन में “साझा विकास के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” विषय पर विमर्श किया।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने लेखक,वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ए. सूर्य प्रकाश की ‘लोकतंत्र, राजनीति और शासन’ विषय पर पुस्तक का विमोचन किया।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय रेलवे सेवा के 2018 और 20219 बैच के युवा अधिकारियों के एप्रिशियेशन कोर्स को संबोधित किया।

संसद के केंद्रीय कक्ष में लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष जीवी मावलंकर और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी विषय पर दूसरा वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ब्रोंक्स-2021 का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

Producer: अर्चना मिश्रा/वीरेन्द्र सिंह

Anchor: पराक्रम सिंह शेखावत/शालिनी खंडेलवाल

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes

10
1 2 3 10