Sansad Tv
आज ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से शुरू हुआ यह अभियान उस समय शुरू हुआ था, जब देश के कई हिस्सों में जन्म के समय लिंग अनुपात एक गंभीर चिंता बन चुका था। आज, 11 साल बाद, सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर Sex Ratio at Birth 918 से बढ़कर 930 तक पहुँचा है, और संस्थागत प्रसव Institutional delivery 61 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत से अधिक हो गए हैं। जो न सिर्फ बेटियों के जन्म, बल्कि उनके सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा संकेत है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को हमारी सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हुए कहा “दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्।” प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश में कन्या को लक्ष्मी माना जाता है, वहाँ आज गर्व की बात है कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अब सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक people-powered national movement बन चुका है। 11 साल पहले यह यात्रा बेटी के अस्तित्व को बचाने से शुरू हुई थी,आज सवाल यह है क्या यह यात्रा अब बेटी को शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त बनाकर भारत के विकास की अगुवाई की दिशा में पहुँच चुकी है? और क्या हम सचमुच women participation से आगे बढ़कर women-led development की ओर बढ़ रहे हैं?
Anchor – Preeti Singh
Guests:- 1. Sunil Jaglan , Founder & CEO -Selfie with Daughter Foundation
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV