भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं, मालवा की रानी अहिल्या बाई होलकर। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है। महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित चौंडी गांव में हुआ था। अहिल्याबाई धनगर समुदाय से ताल्लुक रखती थीं। जिस दौर में स्त्रियों को घर की चार दीवारी में रखा जाता है, उस समय अहिल्या बाई को पढ़ने लिखने का अवसर मिला तो असाधारण था। अहिल्याबाई आज भी नारी शक्ति की मिसाल हैं।
Producer: Pardeep Kumar, Syed Qumber Abbas, Atul Pandey
Production: Vivek Jha, Manhar Choudhary
Video Editor: Rama Shankar, Mukhtar Ali
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV