बदलाव के नायक | Badlav ke Nayak: Om Prakash Gandhi, Padma Shri | 07 May, 2022

Sansad TV

भारत की आधी आबादी यानी नारी शक्ति आज सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी है। लेकिन आज से तीन-चार दशक पहले की परिस्थितियों के बारे में सोचिये, जब एक महिला का शिक्षित होना भी बड़ी बात मानी जाती थी। किन कठिन परिस्थितयों से गुज़र कर वो स्कूल से कालेज के दरवाजे तक पहुंच पाती होगीं, ज़रा सोचिये। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा के हालात भी बहुत अच्छे नहीं थे। महिलाओं को तरह तरह की बंदिशों का सामना करना पड़ता था / ऐसे में एक शख्स, ओम प्रकाश गाँधी एक नई सोच के साथ आगे आये। हरियाणा के यमुनानगर को अपनी कर्म भूमि बनाई। उन्होंने गांव में नारी शिक्षा की शुरुआत इसलिए की क्योंकि गांव की माताएं-बहनें अनपढ़ थीं। यहीं से उनके मन में ख्याल आया कि क्यों ना महिलाओं की शिक्षा को गांव में भी शुरू किया जाए। फिर ओमप्रकाश गांधी ने साल 1984 में यमुनानगर के खदरी गांव में महिलाओं के बीच प्रशिक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक कन्या विद्या प्रचार सभा का गठन किया। इसके बाद साल 1985 में उन्होंने देवधर गांव में 12 एकड़ भूमि पर लोगों से चंदा इकट्ठा करके कन्या गुरुकुल यानी गुर्जर कन्या विद्या मंदिर स्कूल की शुरुआत की.जो संस्था अब डिग्री कॉलेज का रूप ले चुकी है.

अपनी सादगी व स्पष्टवादिता से प्रभावित करने वाले ओमप्रकाश जी ने गांव-गांव घूमकर संस्था के लिए करोड़ों रुपए की राशि एकत्रित कर गुरुकुल संस्थान की स्थापना की। उनके प्रयासों से संस्था दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। ये संस्थान अपनी स्थापना से लेकर आज तक उन्हीं के प्रबंधन और मार्गदर्शन में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। दरअसल, छात्र जीवन में ही वो महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व और कृतित्व से ऐसे प्रभावित हुए कि असाधारण संकल्प लेकर समाज को दिशा देने का प्रयास शुरू किया
ब्रह्मचारी का जीवन जीने वाले ओम प्रकाश गांधी ने कृषि महाविद्यालय में 20 साल तक सेवा देने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर समाज के कल्याण के कामों में जुट गए।
ओम प्रकाश गांधी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, विशेषकर नारी शिक्षा को बढ़ावा देने में लगा दिया। आज ये संस्थान सभी आधुनिक शिक्षण तरीकों से लैस है। बड़ी संख्या में हरियाणा ही नहीं आसपास के इलाकों से भी बच्चियां यहाँ शिक्षा ग्रहण करने आ रही हैं। शिक्षा के साथ साथ भारतीय परम्परा, सनातन संस्कृति का ना सिर्फ ज्ञान लेती हैं बल्कि उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

आज ओम प्रकाश गाँधी जी के प्रयासों से सिर्फ यमुनानगर ही नहीं बल्कि हरियाणा के बड़े क्षेत्र में नारी शिक्षा को लेकर बदलाव आया है। उसमें इनका बड़ा योगदान है। और इसी काम के लिए इन्हे पदम् श्री से पुरस्कृत भी किया गया है।

Producer: Siddharth Jha
Video Editor: Shahid

#Dryogiaeron #omprakshgandhi #OmPrakshGandhiEducation

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes