Sansad Tv
आज हम बात करेंगे बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि बिहार में गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने आकार ले लिया। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ और एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है जबकि सामाजिक और जातीय संतुलन साधने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बीजेपी के कोटे से 15 तो जेडीयू के कोटे से 13 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य के सामाजिक और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया। बिहार में जाति हमेशा से चुनावी और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दा रही है।
Guests:-1. Dr. Manoj Kumar, Associate Professor, Dyal Singh college, Delhi University
Anchor: Manoj Verma
Producer: Surender Sharma
Guest Team: Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
PCR Team: Sanjeev Gupta, Syed Farhat Ali, Saroj Kumar, Rakesh Kumar, Rajesh Barnwal, Ashutosh Jha
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV