Sansad Tv
आज हम बात करेंगे पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के बाद सरकार बनाने की कवायद की। पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, आसाम, पुडुचेरी, केरलम, तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हुए और विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन पांचों राज्यों में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है।पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इतिहास रचा गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी को बंगाल के लिए केंद्रीय सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के रवैये को लेकर कई तरह के सवाल है। लेकिन संविधान विशेषज्ञों का कहना कि ममता इस्तीफा दे न दे उससे अब कोई फर्क नहीं पडेगा। कोई संवैधानिक संकट नहीं है। असम में भाजपा विधायक दल के नेता चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम के लिए केंद्रीय सह‑पर्यवेक्षक बनाया गया। तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से राजभवन में की मुलाकात और सरकार बनाने का दावा पेश किया। केरल में कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार के गठन विचार विमर्श हो रहा है। कांग्रेस की केरल इकाई में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं। कांग्रेस ने केरल में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।
PCR TEAM- Sanjeev Gupta, Rakesh Nayak , Manoj Kumar, Rakesh Kumar, Shobha Kumari, Javed Faridi, Rohit Sinha
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV