Mudda Aapka: ECI action on unlawful social media content | 20 April, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के दुरुपयोग की। इस मुददे पर निर्वाचन आयोग की सख्ती की। चुनाव प्रचार के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयोग ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। आयोग ने साफ किया है कि किसी भी तरह की भ्रामक या गलत जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि 15 मार्च से अब तक 11,000 से अधिक उल्लंघनकारी इंटरनेट मीडिया पोस्ट को हटाया जा चुका है, जबकि सी-विजिल एप के जरिए 3,10,393 शिकायतों का समाधान किया गया है। इसमें 100 मिनट के भीतर 96.01 समाधान दर को उजागर किया गया है।आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और अभियान प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी सिंथेटिक रूप से उत्पन्न या AI-संशोधित सामग्री का उपयोग प्रचार के लिए AI-जेनरेटेड, डिजिटल संवर्धन या सिंथेटिक कंटेंट के रूप में स्पष्ट रूप से लेबल किया जाए। साथ ही इसका सृजन करने वाली इकाई को उजागर किया जाए, ताकि पारदर्शिता और मतदाता विश्वास बनाए रखा जा सके।

 

Guests:

1- Akshay Rout, Former DG, Election Commission of India

अक्षय राउत, पूर्व महानिदेशक, भारत निर्वाचन आयोग

2- Khushbu Jain, Advocate, Cyber Security Laws

खुशबू जैन, एडवोकेट, साइबर लॉ

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes