Mudda Aapka: संसद इस सप्ताह | Parliament This Week | 02 April, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे संसद इस सप्ताह की। लोकसभा और राज्यसभा में इस सप्ताह 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 के दौरान बजट संबंधी महत्वपूर्ण विधायी कार्य हुआ। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 पर राज्यसभा में विस्तृत चर्चा हुई और विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक के संदर्भ में कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य अर्धसैनिक बलों के लिए एकीकृत कानूनी ढांचा बनाना है। लोकसभा में नियम 193 के तहत देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर अल्कालिक में चर्चा हुई और इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपनी अपनी बात सदन में रखी। लेकिन इस चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद के विस्तार से लेकर नक्सलवाद यानी देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के लिए उठाए गए कदमों कांग्रेस की पूर्व सरकारों की भूमिका से संबंधित हर पहलू को सदन के माध्यम से देश के सामने रखा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 के अतिरिक्ति जनविश्वास विधेयक पर भी सदन में चर्चा हुई और पारित किया गया। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता संशोधन विधेयक 2026 संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा ने आज विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया।अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने संबंधी विधेयक पर से पारित हुआ। आजाद भारत में पहली बार है जब संसद में किसी जगह को राज्य की राजधानी बनाने का विधेयक पेश किया गया है।प्रश्नकाल में भी कई महत्वपूर्ण सदस्यों ने प्रश्न पूछे जिनका उत्तर संबंधित मंत्रालय के मंत्रियों ने दिया। लिहाजा संसद के दोनों सदनों में हुए कामकाज पर आज हम मुद्दा आपका में बात करेंगे।

 

Guests:- 1- Janardan Singh Sigriwal, MP, Lok Sabha, Maharajganj , Bihar, BJP

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद, लोक सभा, महाराजगंज, बिहार, भाजपा

2- Ajay Setia, Senior Journalist

अजय सेतिया, वरिष्ठ पत्रकार

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes