Sansad TV Vishesh: G20 Parliamentary Speakers' Summit | 16 October, 2023

Sansad Tv

दुनिया तेजी से बदल रही है, और तेजी से बदल रहे वैश्विक ढांचे में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। भारत भी इस भूमिका को विस्तार देने में जुटा हुआ है। भारत वैश्विक स्तर पर उन देशों की आवाज उठा रहा है जिनको अक्सर अनसुना कर दिया जाता था। अब भारत दबे हुए देशों की आवाज बन रहा है। भारत प्राथमिकताएं तय कर रहा है। दुनिया भारत की ताकत को देख समझ रही है। 2023 का साल भारत के लिहाज से हमेशा याद रखा जाएगा। जी20 में भारत की ताकत को सबने देखा। उसके बाद अब पी20 शिखर सम्मेलन से भी भारत ने साबित कर दिया है कि ये वक्त भारत का है। जिन मुद्दों को भारत हमेशा से उठाता रहा है। पहले उनको अनदेखा कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पी20 शिखर सम्मेलन में नस्लवाद और धर्म के आधार पर आतंकवाद सहित इसके सभी रूपों की निंदा की गई। पी20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से पारित किया गया। पी-20 में आए सभी देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति जताई और कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में पारित एजेंडे को यथार्थ बनाने में सभी संसदें मिलकर काम करेंगी। संयुक्त घोषणा पत्र में नारी शक्ति वंदन कानून की सराहना की गई। पी20 नेताओं ने आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता जताने के साथ ही सभी देशों ने नए संसद भवन के लिए भारत को बधाई भी दी।

 

Anchor — Preeti Singh

Producer Pardeep Kumar, Syed Qumber Abbas, Atul Pandey

Production– Manhar Choudhary,  Vivek Jha

Video Editor-Mohit Jain, Rama Shankar,  Syed Mohd Fahad

 

Follow us on:

-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv

-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv

-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…

-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

 

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes