Sansad Tv
आज हम बात करेंगे संसद इस सप्ताह की। लोकसभा और राज्यसभा में इस सप्ताह 23 मार्च से 27 मार्च 2026 के दौरान बजट संबंधी महत्वपूर्ण विधायी कार्य हुआ।पश्चिमी एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष के चलते उत्पन्न चुनौतियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में वक्तव्य दिया। संसद का यह सप्ताह वित्तीय विधेयकों पर चर्चा और पारित करने पर केंद्रित रहा है। संसद के दोनों सदनों म वित्तीय विधेयकों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने बजट और सरकार की नीतियों को लेकर अपनी अपनी बात सदन में रखी। संसद ने इस सप्ताह ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक पारित किया। राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2026 पेश किया गया। विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 लोकसभा में पेश किया गया। शुक्रवार को लोकसभा में जन विश्वास संशोधन प्रावधान विधेयक 2026 पेश किया गया। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा लाए गए इस बिल का उद्देश्य छोटे मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना, नियमों को सरल बनाना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस व्यापार में आसानी को बढ़ावा देना है। कुल मिलाकर संसद का यह सप्ताह बजट सहित विधायी कार्य की दृष्टि से उत्पादकता वाला रहा। संसद के दोनों सदनों में हुए कामकाज पर आज हम मुद्दा आपका में बात करेंगे।
Guests:- 1- Damodar Agarwal, MP, BJP, Lok Sabha, Bhilwara, Rajasthan
दामोदर अग्रवाल, सांसद, लोक सभा, भीलवाड़ा, राजस्थान, भाजपा
2- Dr. Dinesh Sharma, MP, BJP, Rajya Sabha, Uttar Pradesh
डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद, राज्य सभा, उत्तर प्रदेश, भाजपा
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV