Mudda Aapka: World Environment Day | 04 June, 2022

Sansad TV
आज जिस मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे वो हम सभी से जुड़े है हमारी धरती से जुड़ा है। वातावरण से जुड़ा है जीवन से जुड़ा है। जी हां आज हम बात पर्यावरण की करेंगे, क्योंकि मुद्दा विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ा है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसलिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ है। साथ ही इस वर्ष विश्व का पर्यावरण दिवस सम्मेलन स्वीडन में आयोजित किया गया है। मौजूदा वक्त में हमारा ग्रह विभिन्न पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रहा है। इन मुद्दों में विषैला रासायनिक प्रदूषण, वन उन्मूलन और वैश्विक तापमान वृद्धि शामिल हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की संस्था UN पर्यावरण और UNEA अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न समझौतों पर चर्चा के लिये और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहे हैं। किंतु मौजूदा प्रयास इन चुनौतियों को दूर करने में कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो भारत पेरिस समझौता लक्ष्य पूरा कर रहा है।

Guests:
1. C.K. Mishra, Former Secretary, Ministry of Environment, Forest & Climate Change, GOI
2. Ashish Chaturvedi, Head, Energy, Environment & Resilience, UNDP India
3. Arunabha Ghosh, CEO & Founder, CEEW

Anchor: Manoj Verma
Producer: Pradeep Kumar
Assistant Producer: Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes