Mudda Aapka: India: One Nation | 17 February, 2022

कई बार ऐसी बहस सामने आती है कि भारत एक राष्ट्र है या राज्यों का संघ। ये सवाल आजादी के बाद कई बार उठा। इसके कारण हर बार अलग रहे। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो राज्यों से मिलकर बना है। हमारे यहां अलग-अलग समुदायों के एक साथ रहने वाले लोग रहते है। हमारे अलग धर्म..अलग भाषा हो सकती है..लेकिन हमारी भावना में भारत है। हमारी कला, साहित्य, राष्ट्रीय उत्सव, राष्ट्रीय ध्वन, राष्ट्र गीत हमें आपस में जोड़ते है। भारत एक ऐसा अनोखा राष्ट्र है, जिसका निर्माण विविध भाषा, संस्कृति, धर्म के तानो बानो, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास के जरिए एकता के सूत्र में बाँध कर हुआ हैं| एक साझा इतिहास के बीच आपसी समझ की भावना ने विविधता में एक विशेष एकता को सक्षम किया है… यही भारत है। राज्य की अवधारणा को समझाने के लिए आधुनिक विद्वानों ने राज्य की परिभाषा दी है। इसमें जनसंख्या, निश्चित क्षेत्र या भू भाग, सरकार या शासन तंत्र और संप्रभुता की बाते शामिल है। मुद्दा आपका में आज हम भारत एक राष्ट्र पर करेंगे बात और इसकी अवधारणा… और इसके पीछे के मूलविचार को जानेंगे.. साथ ही इसके, संवैधानिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे।

Guests:
1. Prof Kapil Kumar, Historian
2. Prof Bhagwati Prakash Sharma, Group President, (Planning & Control), Pacific Group of Universities, Udaipur.
3. Prof Sriprakash Singh, Political Science, DU

Anchor: Preeti Singh

Producer: Pardeep Kumar, Sagheer Ahmad

Assistant Producer: Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes