Mudda Aapka: Budget Blueprint | आर्थिक सर्वे | 31 January, 2022

सोमवार से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार आर्थिक सर्वे 2021-22 संसद में पेश किया। आर्थिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है। इस सर्वे में महंगाई दर कंट्रोल में रहने की उम्मीद जताई गई है। यह इकोनॉमी के लिए अच्छी बात है। लिहाजा अब इस बात पर मुहर लग गई है कि कोरोना संक्रमण ने आर्थिक मोर्चे पर जो चुनौती पेश की थी उससे देश उबर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था तेज ग्रोथ के रास्ते पर लौट रही है। आर्थिक सर्वे में अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम बातों का ऐलान किया गया है। आर्थिक सर्वे को बजट-पूर्व सर्वे भी कहा जाता है जिसे सरकार हर साल बजट से एक दिन पहले जारी करती है।केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। लिहाजा आर्थिक सर्वे में देश की अर्थ व्यवस्था और नीतियों की जो तस्वीर उभर कर सामने आई हैं उसके क्या मायने हैं इसे समझना और जानना जरूरी है.

Guests:
1- Dr Rajan Sudesh Ratna, Economist
2- Dr DK Aggarwal, Past President, PHD Chamber of Commerce & Industry
3- Ashok Kumar Jha, Former Secretary, Ministry of Finance, GoI

Anchor: Manoj Verma
Producer: Pardeep Kumar, Sagheer Ahmad
Assistant Producer:- Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes