संसद टीवी के ख़ास कार्यक्रम ‘आवाज देश की’ में आज बात करेंगे 14 सितंबर यानि हिंदी दिवस की दशा और दिशा की, क्योंकि हिंदी हैं हम.. देश में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. दरअसल आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था. इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया, तब से ये सिलसिला अब तक चलता आ रहा है. हिंदी के प्रोत्साहन की दृष्टि से इस दिवस के आयोजन का महत्त्वपूर्ण स्थान है. 1918 में महात्मा गांधी ने हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था, साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने हिन्दी को राजभाषा बनाने का अभियान चलाया, 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय हुआ, 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, चीनी, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद ‘हिन्दी’ का दुनिया में चौथा स्थान मगर हिन्दी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा नहीं बनाया जा सका और ना ही हिन्दी आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी कानून की भाषा नहीं बन पाई है…..तो बात इन्हीं सब मुद्दों की।
Guest:-
1. Anil Kumar Sharma, Vice Chairman, Kendriya Hindi Shikshan Mandal
अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
2. Heinz Werner Wessler, Professor of Indology, Uppsala University, Sweden
हाइंस वर्नर वेसलर,आचार्य, इंडोलॉजी, उप्साला विश्वविद्यालय, स्वीडन
3. Sandeep Mahapatra, Advocate, Supreme Court of India,
संदीप महापात्रा, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट
4. Dr. Kalyani Bondre, Hindustani Classical Singer and Composer
डॉ. कल्याणी बोंद्रे, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और संगीतकार
Anchor- Pratibimb Sharma
Producer- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Manoj Gupta, Lokesh Bhardwaj, Paras Kandpal
Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV