Awaaz Desh Ki: Gandhi Jayanti | गांधी और वैश्विक घृणा | 02 October, 2022

Sansad TV
संसद टीवी के ख़ास कार्यक्रम ‘आवाज देश की’ में आज बात करेंगे गांधी और वैश्विक घृणा की, जिस प्रकार आज के दौर में एक दूसरे के प्रति घृणा, विश्व में अलग-अलग स्तर पर दिखाई दे रही है, अहिंसा पर गांधी जी के विचार क्या थे, ऐसे में, गांधी के आदर्शों की प्रासंगिकता पर चर्चा जरूरी हो जाती है, कारण ये है कि गांधीजी अहिंसा की बात उस समय करते थे जब हिंसा अपने चरम पर होती थी. अंग्रेजी सरकार जब भारतीयों का बलपूर्वक दमन करती थी, उस समय गांधी जी अहिंसक तरीके से उसका प्रतिकार करते थे, ये ही नहीं, वो अंग्रेजों के खिलाफ होने वाली हिंसा को भी बर्दाश्त नहीं करते थे, चाहे उसके पीछे देशप्रेम की भावना ही क्यों ना हो. हिंसात्मक बदले के विरुद्ध थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, अहिंसा कायर का कवच नही हैं अपितु यह बहादुरी का उच्चतम गुण मानते थे महात्मा गांधी, बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई, उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था, इसलिए देश में हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, और पूरा विश्व 2 अक्टूबर के दिन को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के तौर पर भी मनाते है. महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे…..तो बात इन्हीं सब मुद्दों की।

Guests:
1. Prof. Ramesh Chander Bhardwaj, Gandhian and Vice Chancellor, Maharshi Valmiki Sanskrit University, Kaithal, Haryana
प्रो. रमेश भारद्वाज, गांधीवादी और कुलपति, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा
2. Dr. Sudhir Kumar Singh, Associate Professor, Dyal Singh College, DU
डॉ. सुधीर कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
3. Prof. Rameshwar Mishra Pankaj, National Fellow, ICSSR, New Delhi
प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज, नेशनल फेलो, आईसीएसएसआर

Anchor: Pratibimb Sharma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Coordinator: Paras Kandpal, Lokesh Bhardwaj, Vishwa Pratap Singh

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes