हमेशा से कहा जाता है कि राम से बड़ा राम का नाम। रोम-रोम में बसे हैं राम। जब राम का नाम लिया जाता है तो उनके आदर्श सामने आते हैं। हर रूप में राम आदर्श है। अद्वितीय हैं। जो जनमानस के जीवन को राह दिखाते हैं। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद अगले ही दिन यानि 23 जनवरी से श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह में रामलला के दर्शन-पूजन कर पाएंगे। इसे लेकर देश और दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले राम भक्तों में जोश है। जिस मंदिर में जाकर भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए उत्साहित हैं, उस मंदिर का इतिहास काफी रोचक है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने तक की यात्रा इतनी आसान नहीं थी। रामजन्मभूमि पर वापस राम लला के भव्य मंदिर बनने तक करीब पांच सदियां लग गईं। वाद-विवाद से शुरू हुई कहानी बरसो-बरस कोर्ट में रही। लेकिन अब राम भक्तों का सदियों का संघर्ष सुखद रुप ले चुका है। कहां से शुरू हुआ ये संघर्ष। कैसे शुरू हुआ और कब राम भक्तों की आस-उम्मीद पूरी हुई।
Anchor- Preeti Singh
Producer Pardeep Kumar, Syed Qumber Abbas, Atul Pandey
Production- Vivek Anand JHA, Manhar Choudhary
Video Editor- Rama Shankar, Navin Anand, Deependra Singh Tanwar
Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV