• Author
  • SansadTV Bureau
  • 8:18 am ,07 Aug 2023

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन, शिलांग: सिक्किम विधान सभा अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती से खास बातचीत

Sansad TV

 

मेघालय के शिलांग में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), भारत क्षेत्र-3 का 20वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा, मेघालय विधान सभा के अध्यक्ष थॉमस ए संगमा, अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष और सीपीए इंडिया क्षेत्र जोन- 3 के अध्यक्ष पसांग डी सोना सहित पूर्वोत्तर राज्यों के विधान सभा अध्यक्ष,विधान सभा के सदस्यों और पूर्वोत्तर राज्यों के संसद सदस्यों ने हिस्सा लिया। संसदीय लोकतंत्र के ज्ञान और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में उत्तर-पूर्व क्षेत्र को मुख्यधारा में लाने के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने को लेकर मंथन हुआ। शिलांग में संसद टीवी संवाददाता अमरेन्द्र गुप्ता ने सम्मेलन के सभी विषयों को लेकर सिक्किम विधान सभा अध्यक्ष अरुण कुमार उप्रेती से खास बातचीत की।

 

Reporter & Producer: Amrendra Gupta

Cameraman: Raj Thakur, Ajendra Kumar

Video Editor: Navin Anand, Gaurav Nema

Location: Shillong, Meghalaya

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv

-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv

-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…

-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

 

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel:   / sansadtv

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

  •