Mudda Aapka: रूस- यूक्रेन जंग जारी | 02 March, 2022

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज सातंवां दिन है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों लगातार हमले हो रहे हैं। रूस खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है। खारकीव में भी रूसी सैनिक हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।इस बीच आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा. उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो यह परमाणु युद्ध होगा और काफी विनाशकारी होगा. उन्होंने अमेरिका और पश्चिमी देशों को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने US कांग्रेस को संबोधित किया। संबोधन में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की। वहीं बाइडेन ने ये भी साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी। उन्होंने यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद देने का भी एलान किया। इस बीच यूक्रेन-रूस के बीच दूसरे दौर की मीटिंग में कुछ समाधान निकालने की उम्मीद जताई जा रही है। रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद बड़ी संख्या में नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में सबसे ज्यादा माइग्रेशन हुआ है।

Guests:
1. Alok Bansal, Director, India Foundation
2. Lt. Gen. A. S. Lamba (Retd.), Former Vice Chief of Army Staff
3. Anil Trigunayat, Former Ambassador

Anchor: Preeti Singh
Producer: Pardeep Kumar, Sagheer Ahmad
Assistant Producer: Surender Sharma

#RussiaUkraineConflict #RussiaDeclaresWar #RussiaVsUkraine

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes