G20 विश्व कुंभ, 2023: भारत मंडपम में सांस्कृतिक विरासत से लेकर डिजिटल इंडिया तक की झलक |11 Sep, 2023

Sansad TV

भारत की अध्यक्षता में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में विश्व की महाशक्तियों ने इस सम्मेलन के दौरान मिनी भारत की एक झलक देखी। भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ रही। सम्मेलन के दौरान दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और मेहमानों ने भारत मंडपम में न सिर्फ भारतीय वैदिक काल से लेकर भारत के संविधान बनने की प्रक्रिया और उसकी खासियत के बारे में जाना बल्कि देश के प्राचीन इतिहास के साथ ही डिजिटल होती दुनिया की झलक भी महसूस की। इस दौरान भारत मंडपम के गलियारे की दीवारों पर लगी कलाकृतियां भारतीय संस्कृति की कहानी कह रही थी। इसके अलावा भी ‘भारत मंडपम’ में कई ऐसे चीजें थीं जो विदेशी मेहमानों के लिए ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ रहीं। संसद टीवी संवाददाता अमरेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट में भारत मंडपम की सांस्कृतिक विरासत से लेकर डिजिटल इंडिया तक की भव्य और खूबसूरत तस्वीर।

 

Reporter & Producer: Amrendra Gupta

Cameraman: Kanwaljeet Rekhi, Pankaj Sood

Video Editor: Navin Anand

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv

-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv

-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…

-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

 

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: / sansadtv

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes