Sansad TV
संसद टीवी के ख़ास कार्यक्रम ‘आवाज देश की’ में आज बात तुर्की और सीरीया में आये भयानक भूकंप को केन्द्र में रख कर बात करेंगे…तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद एक बार फिर भारत में भूकंप के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है, भारतीय उपमहाद्वीप वैसे भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील सिस्मिक जोन में आता है. देश के 59 फीसदी हिस्से पर भूकंप का साया मंडराता रहता है, 2022 के दौरान भारत में करीब 1000 भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का भारत में क्या इतिहास रहा है वर्तमान में इसका कितना खतरा है,और हमने भूकंप व अन्य आपदाओं से निपटने की कितनी तैयारी की हुई है, हिमालय, हिन्दूकुश पर्वत श्रृंखलाओं के कारण भारत हमेशा से भूकंप के हाई रिस्क जोन में है, देश का करीब 59 फीसदी इलाका ऐसा है जहां भूकंप का खतरा रहता है, यही कारण है कि भारत में कम तीव्रता से लेकर ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप आते रहे हैं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने देश को 2 से 5 जोन में बांटा हुआ है, जोन-5 में भूकंप का सर्वाधिक खतरा रहता है, भारत में 11 प्रतिशत क्षेत्र जोन-5 में आता है जिसमें हिमालय का केंद्र, कश्मीर और कच्छ का रन इसमें शामिल हैं, जोन-4 दूसरा सबसे ज्यादा नुकसान वाला इलाका कहा जाता है जिसमें दिल्ली, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के क्षेत्र शामिल हैं, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने देश को 2 से 5 जोन में बांटा हुआ है भारत में साल 2001 में गुजरात के कच्छ में 7.7 और साल 2005 में कश्मीर में 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया था. कच्छ के भूकंप में बीस हजार से ज्यादा लोगों को मौत हो गई थी. वर्तमान में हम इतनी तीव्रता से अगर भूकंप आया तो कितने तैयार है हम…तो बात इन्हीं सब मुद्दों की।
Guests:-
1. Dr. Surya Parkash, Professor & Head, Geo-Meteorological Risks, NIDM
प्रो. सूर्य प्रकाश, प्रमुख, भू-मौसम संबंधी जोखिम प्रबंधन प्रभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान
2. Dr. Om Prakash Mishra, Director, National Center for Seismology, Ministry of Earth Sciences, Government of India
डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा, निदेशक, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार
3. Dr. Hari Kumar, President, Geohazard Society, New Delhi
डॉ. हरि कुमार, अध्यक्ष, जियोहाजर्ड सोसाइटी, नई दिल्ली
Anchor- Pratibimb Sharma
Producer- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Manoj Gupta, Lokesh Bhardwaj, Paras Kandpal
Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV
Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV