Mudda AapKa: World Organ Donation Day | विश्व अंगदान दिवस | 13 August, 2022

Sansad TV

भारत में हर सैकड़ो लोगं वक्त पर अंग न मिलने से मौत का शिकार हो जाते है। भारत में अंग प्रत्यारोपण करने की सुविधा अच्छी है लेकिन यहाँ पर अंगदान करने वालों की संख्या बहुत ही कम है। विश्व संदर्भ में देखें तो अंगदान करने के मामले में भारत दुनिया में बेहद पिछड़ा हुआ देश है। सबसे ज्यादा आबादी के मामले में दूसरे नंबर पर आने वाले भारत में केवल 0.1% लोग ही खुद को अंगदान के लए रजिस्टर करते है। जबकि इसकी तुलना में स्पेन में 35% और अमेरिका में 26% अंगदान किया जाता है। देश में हर साल 1.5 लाख किड़नी की जरूरत पड़ती है, जबकि महज 3 हजार किडनी ही मिल पाती है। करीब 25 हजार नए लिवर के एवज में सिर्फ 800 ही मुहैया हो पाती हैं वहीं 60 लाख नेत्रहीन लोग को आंखों की जरूरत है लेकिन 22,384 लोग ही देख पाते है। हमारे देश में इस संख्या के कम होने के पीछे सही जानकारी का अभाव, धार्मिक मान्यता, सांस्कृतिक भ्रांतियां और पूर्वाग्रह जैसे कई कारण हैं। कुछ देशों में अंगदान ऐच्छिक न होकर अनिवार्य है। हालांकि, भारत में ऐसा कर पाना संभव नहीं है, लेकिन जागरूकता पैदा कर इस संख्या को बढ़ाया जा सकता है। अंगदान आज हमारे पास चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम और सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रगति में से एक है। यह वास्तव में बीसवीं सदी का एक चिकित्सा चमत्कार है जिसने कई लोगों की जान बचाई। लेकिन प्रत्यारोपण की संख्या और अंग उपलब्ध होने की संख्या के बीच एक बड़ा अंतराल है। आखिर क्या है भारत में अंगदान की स्थिति… क्यों हम तमाम पश्चिमी और एशियाई देशों के मुकाबले काफी पीछे हैं। कैसे देश में अंगदान को दिया जा सकता है बढ़ावा। क्या है इससे जुड़े तथ्य, मिथक और चुनौतियां।

Guests:
1. Dr. Vasanthi Ramesh, Former Founder Director, NOTTO (National Organ & Tissue Transplant Organisation)
2. Dr.Muneet Kaur Sahi, Program Manager, Mohan Foundation
3. Dr. Vishal Chadha, Jt. Gen. Secretary, Dadhichi Deh Dan Samiti

Anchor: Preeti Singh
Producer:- Pardeep Kumar
Production: Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Subscribe to Sansad TV YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SansadTV

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes