मुद्दा आपका : 100 करोड़ की दहलीज़ पर

आज हम बात करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान की यानी कोविड वैक्सीन कार्यक्रम की। इस अभियान की बात करना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह मुदृा आपकी सेहत से जुडा है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एकमात्र उपाय है टीकाकरण। इस अभियान की बात करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारत वैक्सीन के मामले में नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है। भारत टीकाकरण के उस मुकाम पर पहुंचने वाला है जिसकी कल्पना कुछ महीने पहले किसी ने नहीं की थी। कोरोना टीकाकरण अभियान में जन भागीदारी के चलते भारत में टीकाकरण सौ करोड के आंकडे को छूने वाला है। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 99 करोड़ डोज दी जा चुकी है और जल्‍द ही ये आंकड़ा सौ करोड को छूने वाला है। कोरोना सक्रमण के चलते जिस प्रकार की चुनौती देश के सामने खडी हुई, जनहानि हुई। उसके बीच यह आंकडा राहत देता है। दुनिया के सामने चुनौतियों से लडने की भारत की शक्ति को प्रस्तुत करता है।भारत में जिस रफ्तार से कोविड वैक्सीन अभियान चल रहा है। उसकी तारीफ डब्लूएचओ के अलावा दुनिया के तमाम देश कर रहे हैं।

Guests:
1- Dr. Raman R Gangakhedkar, Dr C.G. Pandit National Chair, ICMR
2- Dr. R.K. Srivastava, Former DGHS, GOI
3- Dr. Sanjay Rai, Professor, Dept. of Community Medicine, AIIMS

Anchor: Manoj Verma

Producer: Pardeep Kumar

Assistant Producer: Surender Sharma

Follow us on:
-Twitter: https://twitter.com/sansad_tv
-Insta: https://www.instagram.com/sansad.tv
-FB: https://www.facebook.com/SansadTelevi…
-Koo: https://www.kooapp.com/profile/Sansad_TV

Related Episodes