Mudda Aapka: संसद इस सप्ताह | Parliament This Week | 13 March, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे संसद इस सप्ताह की। संसद में इस सप्ताह 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक बजट सत्र  के दूसरे चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर, विभिन्न मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। संसद में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए गए। 9 मार्च 2026 से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ। लोकसभा और राज्यसभा में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने वेस्ट एशिया की स्थिति पर वक्तव्य दिया। लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर 12 घंटे से अधिक समय चर्चा शुरू हुई और सदन ने ध्वनिमत से अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके उपरांत लोकसभा ओम बिरला ने सदन में अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान उठे मुद्दों का जवाब दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में अपनी बात रखते हुए संसदीय मर्यादा, नियम, संसदीय कार्यवाही और संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं जो संविधान द्वारा स्थापित संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। बजट सत्र के दूसरे चरण में अनुदान मांगों पर चर्चा होती है और इस लिहाजा से संसद का यह सप्ताह उत्पादक वाला रहा। राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज और बजट पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा, विकसित भारत जी राम जी जैसे मुद्दों पर सदस्यों ने अपनी बात रखी। विपक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के कार्यान्वयन का मुद्दा उठाया। कुल मिलाकर यह चर्चा भारत के समावेशी विकास के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 लोकसभा में पेश किया गया। वित्त वर्ष 2025 26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को लोकसभा ने प्रदान की मंजूरी लोकसभा ने शुक्रवार को विनियोग विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया मुद्दा आपका में आज हम बात संसद में हुए कामकाज की।

 

Guests:- 1-  Pradeep Purohit, MP, Lok Sabha, Bargarh, Odisha, BJP

प्रदीप पुरोहित, सांसद, लोक सभा, बरगढ़, ओडिशा, भाजपा

2-  Sanjeev Chopra, Senior Journalist

संजीव चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-X: https://x.com/sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-linkedin:  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes