Sansad Tv
मुद्दा आपका में आज हम बात करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की और संसदीय मर्यादा को लेकर उनके पक्ष की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद गुरुवार को अध्यक्ष का आसान संभाला और लोकसभा में अपनी बात रखी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत के संसदीय इतिहास में तीसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और इस पर दो दिनों तक 12 घंटे से अधिक चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चर्चा के दौरान उठाए गए हर मुद्दे का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा स्थापित संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था में उनकी अटूट आस्था रही है। विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्होंने खुद को सदन की कार्यवाही से अलग कर लिया।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने सदन में अपनी रखते हुए संसदीय मर्यादा,नियम, संसदीय कार्यवाही और संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं जो संविधान द्वारा स्थापित संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। क्यों महत्वपूर्ण हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने सदन में जो बात कही उसके क्या मायने हैं क्या संदेश है मुददा आपका में इस पर चर्चा करेंगे। चर्चा करने के लिए दो खास मेहमान मेरे साथ स्टूडियो में मौजूद हैं।
Guests:- 1- Sudheer, Gupta, MP, Lok Sabha, Mandsaur, Madhya Pradesh, BJP
सुधीर गुप्ता, सांसद, लोक सभा, मंदसौर, मध्य प्रदेश, भाजपा
2- Ashutosh Jha, Senior Journalist
आशुतोष झा, वरिष्ठ पत्रकार
Anchor: Manoj Verma
Producer: Sagheer Ahmad
Guest Team: Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV