Mudda Aapka: “Yah Hum Sabka Kashmir Hai”: Vice-President at Kashmir University | 27 February, 2026

Sansad Tv

आज हम बात करेंगे कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के संबोधन की। इस मुददे पर बात इसलिए क्योंकि हाल ही में कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस मौके पर 1948 में स्थापित कश्मीर विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत और बढ़ते अकादमिक प्रभाव की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह की तीन महत्वपूर्ण बातों पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की है जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री का महिला होना, विश्वविद्यालय की कुलपति का महिला होना और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे जम्मू.कश्मीर में महिला सशक्तिकरण और प्रगति का सशक्त प्रमाण बताया।उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि जीवन में उनकी सहनशीलता, साहस और चरित्र की परीक्षा कक्षा में हासिल ज्ञान से भी परे होगी। एकता और अपनेपन के संदेश के साथ अपना संबोधन समाप्त करते हुए उन्होंने कहा यह ना मेरा कश्मीर है ना तुम्हारा कश्मीर है यह हम सबका कश्मीर है।भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में सी.पी. राधाकृष्णन जी की  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की यह पहली यात्रा थी। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए। लिहाजा मुद्दा आपका में आज हम बात कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और जम्मू कश्मीर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

 

Guests:- 1-  Prof. Nilofer Khan, Vice- Chancellor, University of Kashmir

प्रो. नीलोफर खान, कुलपति, कश्मीर विश्वविद्यालय

2- Surinder Ambardar, Former MLC

सुरिंदर अंबरदार, पूर्व एमएलसी

 

Anchor: Manoj Verma

Producer: Sagheer Ahmad

Guest Team:  Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal

 

Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.

 

Follow us on:

-Twitter:   / sansad_tv

-Insta:   / sansad.tv

-FB:   / sansadtelevision

-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…

–  / published

 

Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/

Related Episodes