Sansad Tv
आज हम बात करेंगे दीपावली पर्व को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किए जाने की। इस मुद्दे पर बात इसलिए क्योंकि भारतीय पर्व दीपावली को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित यूनेस्को अंतर सरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में दीपावली को शामिल किया गया। यह निर्णय यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में लिया गया। यूनेस्को की घोषणा से संबंधित शिलालेख को भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और यूनेस्को के वैश्विक नेटवर्क के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनाया गया। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीपावली को लेकर यूनेस्को के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को एक गौरवशाली क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और विश्व भर के लोग इस सूचना से उत्साहित और गौरवान्वित हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि यह भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान है। आखिर दीपावली पर्व को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किया जाना क्यों महत्वपूर्ण है। भारतीय पर्व दीपावली को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है इसलिए मुददा आपका में आज हम बात दीपावली और यूनेस्को के फैसले की करेंगे। चर्चा करने के लिए खास मेहमान हमारे साथ जुडे हुए हैं।
Anchor:- Manoj Verma
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:-
विवेक अग्रवाल, सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) पूर्व सांसद, राज्य सभा
प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा, पूर्व कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV