Sansad Tv
आज हम बात करेंगे भारत की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद की और विकास की।वित्त वर्ष 2025 26 की पहली तिमाही अप्रैल जून में भारत की इकोनॉमी ने शानदार तेजी दिखाई है जीडीपी ग्रोथ रेट में 7.8 फीसदी की तेजी आई है चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तेज वृद्धि ने दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत किया है। दुनियाभर में चल रही उथल पुथल के बीच यह विकास दर काफी महत्वपूर्ण है और इसने तमाम वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमानों को पीछे छोड़ दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था की इस गति और मजबूती को देखते हुए कहा जा रहा है कि 2027 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है और 2028 तक यह जर्मनी से आगे निकल जाएगा। 2030 तक भारत 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की जीडीपी के ताजा आंकडें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा जवाब माना जा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था और जीडीपी के आंकड़ों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों को गलत साबित कर दिया है। इसलिए मुद्दा आपका में आज हम बात भारत की जीडीपी में वृद्धि और विकास की जो कहानी है उसकी बात करेंगे चर्चा करने के लिए खास मेहमान हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
Anchor – Manoj Verma
Guests-:
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-Twitter: / sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO…
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
sansadtv-digital[at]sansad[dot]nic[dot]in
sansadtv-sm[at]sansad[dot]nic[dot]in
FB-116, Parliament Library Building, Parliament House Complex, New Delhi 110001
Copyright 2020-21 Sansad TV