Itihasa

भारत की सनातन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन पद्धति के माध्यम से सामाजिक विकास पर संसद टीवी विशेष कार्यक्रम ‘इतिहास’ शुरू कर रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रख्यात अर्थशास्त्री और लेखक डॉ. बिबेक देबरॉय विभिन्न विषयों पर दिग्गज शख्सियतों और लेखकों से बात करेंगे। पद्म श्री समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. बिबेक देबरॉय ने युगों से यहां तक आये ज्ञान को संस्कृति से इंग्लिश में अनुवाद कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अर्थशास्त्र, राजनीति और संस्कृत के क्षेत्र में 110 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। डॉ. देबरॉय को एक दिग्गज अनुवादक के रूप में महाभारत के दस खंडों के साथ-साथ तीन-खंड में वाल्मीकि रामायण के शानदार प्रतिपादन के लिए जाना जाता है। इनके अलावा उन्होंने भगवत गीता, हरिवंश, भागवत पुराण, मार्कण्डेय पुराण, ब्रह्म पुराण और विष्णु पुराण का भी अनुवाद किया है।